जान से मारने की नीयत से गोली चलाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है। आरोपी की पहचान संजय वासी कालबा के रूप में हुई। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
मोहनपुर निवासी दीपक ने बताया कि वह 18 अक्तूबर को वह अपने दोस्त को काॅलेज में छोड़ने के लिए बाइक पर नांगल चौधरी आया था। उसके बाद वह बाइक लेकर नया बस स्टैंड नांगल चौधरी से होता हुआ उसके गांव मोहनपुर जा रहा था। जब वह एनएच 148बी के फ्लाई ओवर के पास पहुंचा तो वहां पर संजय कालबा खड़ा था। दसने उसको देखते ही उसके ऊपर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। गोली शिकायतकर्ता के साइड से होती हुई निकल गई। शिकायतकर्ता ने बाइक रोकी तो आरोपी दूसरी गोली चलाने लगा लेकिन गोली नहीं चली। फिर आरोपी ने अवैध हथियार के बट से माथे पर मारा। इसके बाद आरोपी ने फोन करके उसके अन्य साथी बुला लिए। उसी दौरान मौके पर शिकायतकर्ता का छोटा भाई व उसका दोस्त आ गए। आरोपी ने शिकायतकर्ता के भाई पर गोली चला दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।