फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गांव भड़फ में जल चौपाल का हुआ आयोजन

Fri, 08 Nov 2024 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:51-गांव भड़फ में  ग्रामीणाें को जल सरंक्षण के बारे में जानकारी देते मोहित कुमार--स्
विज्ञापन
कनीना। गांव भड़फ में वीरवार को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा जल चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच पूनम शास्त्री ने की। विभाग की ओर से खंड संसाधन संयोजक मोहित कुमार ने ग्रामीण एवं नलकूप चालकों को जल स्वच्छता संबंधित जानकारी दी। उन्होंने जल जनित बीमारियां जैसे टाइफाइड, डायरिया के कारण, बचाव एवं लक्षणों के बारे में जागरूक किया। साथ ही फील्ड टेस्टिंग किट के माध्यम से जीवाणु परीक्षण विधि एवं ओटी किट के माध्यम से क्लोरीन जांच की विधि बताई। इस अवसर पर नलकूप चालक सचिन रंगा, वीरेंद्र रंगा, प्रदीप, प्रेम कुमार, पिंकी, लक्ष्मी, विजय सिंह, शगुन, खुशबू के अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें