फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: चार साल से बदहाल पड़ी मसानी से पड़ाव की 200 मीटर सड़क

विज्ञापन
फोटो संख्या:63- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महेंद्रगढ़ से डुलाना रोड बदहाल अवस्था में---संव
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर के मोहल्ला मसानी से पड़ाव तक करीब 200 मीटर लंबी सड़क चार वर्षों से बदहाल स्थिति में है। जगह-जगह गड्ढे और उखड़ी सतह के कारण वाहन चालकों को रोजाना हिचकोले खाने पड़ते हैं जबकि पैदल चलना भी जोखिम भरा हो गया है।
विज्ञापन

वहीं दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों के लिए यह मार्ग सिरदर्द बना हुआ है। चार वर्ष पहले सीसी बेस पर निर्मित इस सड़क से लोगों को लंबे समय तक टिकाऊ सुविधा की उम्मीद थी लेकिन मात्र छह महीने में ही सड़क जर्जर हो गई।
इस मार्ग से कई स्कूल बसें भी गुजरती हैं जिससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में चिंता है। यह सड़क मसानी और पड़ाव को जोड़ने के साथ शहर के पांच वार्डों और आसपास के 18 गांवों के लिए मुख्य संपर्क मार्ग है, जिससे सैकड़ों लोग आवाजाही करते हैं।

फोटो संख्या:63- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महेंद्रगढ़ से डुलाना रोड बदहाल अवस्था में---संव

फोटो संख्या:63- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महेंद्रगढ़ से डुलाना रोड बदहाल अवस्था में---संव

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें