फोटो संख्या:78-हरियाण विधानसभा में किसानों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते विधायक कंवर स
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव ने हरियाणा विधानसभा में कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व की सरकारों में किसानों की समस्याओं पर गंभीरता से काम नहीं किया गया।
विधायक ने कहा कि सरकार का लक्ष्य किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य दिलाना और मंडियों की व्यवस्था को मजबूत करना है ताकि किसान व व्यापार दोनों सशक्त हों। पूर्व में कांग्रेस सरकार के समय किसानों को बाजरा 700 से 800 रुपये प्रति क्विंटल तक बेचने को मजबूर होना पड़ता था। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता था।
वर्तमान सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसी दिशा में बाजरा की खरीद 2775 रुपये प्रति क्विंटल तक सुनिश्चित की गई है। सरकार ने 24 फसलों पर एमएसपी लागू किया है।
गत दिनों हुई बेमौसम बारिश से बाजरे की फसल को नुकसान हुआ था जिसे देखते हुए सरकार ने भावांतर भरपाई योजना के तहत 575 रुपये प्रति क्विंटल की दर से लगभग 392 करोड़ रुपये किसानों के खातों में भेजने का काम किया। सरकार हर परिस्थिति में किसानों के साथ खड़ी है।
उन्होंने बताया कि किसानों को आधुनिक खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है और सोलर पंप लगाने पर 85 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा रही है, जिससे सिंचाई लागत कम होगी और किसान ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सकेंगे।
साथ ही लगभग 50 एकड़ एकड़ भूमि पर प्राकृतिक खेती लागू करने की योजना तैयार की गई है जिससे खेती की लागत कम होगी और भूमि की उर्वरता बढ़ेगी।