नारनौल। ढाई आखर लेखन प्रतियोगिता के अंतर्गत लेखन का आनंद-डिजिटल युग में पत्रों का महत्व पर प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें स्लम एरिया टैलेंट संस्था के बच्चों ने भाग लिया। डाक विभाग की ओर से जनसम्पर्क अधिकारी हिम्मत सिंह ने प्रतियोगिता में बच्चों को पत्रों के महत्व बताए।
कहा कि आज के डिजिटल युग में पत्रों का महत्व खत्म होता जा रहा है। लोग पत्रों के महत्व को भूलते जा रहे हैं। संस्था के 50 से ज्यादा बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। इस मौके पर हनी गुप्ता, हिम्मत सिंह, अतर सिंह, कविता सैनी और मनीषा मौजूद रही।