फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दौगड़ा अहीर के तेजवीर ने यूपीएससी में हासिल की 476वीं रैंक

विज्ञापन
फोटो नंबर- 16तेजवीर।
विज्ञापन
नारनौल। गांव दौगड़ा अहीर निवासी तेजवीर ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 476वीं रैंक हासिल कर गांव व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। परिणाम घोषित होते ही परिवार और गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव में तेजवीर के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है और पूरे क्षेत्र में उनकी सफलता की चर्चा हो रही है।
विज्ञापन

तेजवीर के पिता दिलीप सिंह सेना से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने बताया कि तेजवीर बचपन से ही पढ़ाई में होशियार है। तेजवीर ने दसवीं तक की पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा और 12वीं की पढ़ाई कोटा से पूरी की। इसके बाद उन्होंने आईआईटी बॉम्बे से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की।
तेजवीर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और परिवार के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि यदि व्यक्ति ईमानदारी और निरंतर मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़े तो सफलता अवश्य मिलती है। ग्रामीणों ने बताया कि तेजवीर की सफलता से क्षेत्र के युवाओं को नई प्रेरणा मिलेगी और वे भी बड़े लक्ष्य तय कर उन्हें हासिल करने के लिए मेहनत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें