फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हाईकोर्ट से तहसीलदार की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

Tue, 12 Mar 2024 12:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल नगर परिषद में प्रापर्टी आईडी प्रकरण में जेई विकास शर्मा सहित अब तक चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं तत्कालीन तहसीलदार विकास कुमार ने सोमवार को इस मामले में हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत लगाई थी, जिसे खारिज कर दिया गया है।
विज्ञापन

अब इस मामले में उन लोगों की परेशानियां बढ़ गई है, जो तहसीलदार विकास कुमार की अग्रिम जमानत मंजूर होने का इंतजार कर रहे थे। वहीं रविवार को गिरफ्तार किए गए रजिस्ट्री क्लर्क को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 2 दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। इस मामले में अब एसीबी की टीम अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर सकती है। बता दें कि अब तक अनअप्रूव्ड कॉलोनी को अप्रूव्ड बनाकर एनओसी जारी करने के मामले में जेई व दो प्रॉपर्टी डीलर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वही रजिस्ट्री क्लर्क को 2 दिन के डिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें