फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: प्रधानमंत्री आज महेंद्रगढ़ स्टेशन की एक स्टेशन एक उत्पाद स्टॉल को करेंगे समर्पित

Tue, 12 Mar 2024 12:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। देशभर में प्रधानमंत्री की ओर से रेलवे की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास, समर्पण व शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसी कड़ी में महेंद्रगढ़ के अमृत स्टेशन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंगलवार सुबह आठ बजे एक स्टेशन एक उत्पाद स्टॉल लोगों को समर्पित की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं रेलवे की ओर से प्रधानमंत्री के लाइव कार्यक्रम दिखाने के लिए महेंद्रगढ़ स्टेशन पर 300 लोगों के बैठने के लिए पंडाल सजाया गया है। स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री देशभर में रेलवे की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसी कड़ी में महेंद्रगढ़ अमृत स्टेशन पर गत 14 मार्च 2023 को बनी एक स्टेशन एक उत्पाद स्टॉल का समर्पण करेंगे। प्रधानमंत्री वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से स्टॉल को समर्पित करेंगे। महेंद्रगढ़ स्टेशन के मुख्य परिसर में रेलवे के उच्चाधिकारियों की उपस्थिति में लोग भी यह कार्यक्रम देख सकेंगे। इसके सीधे प्रसारण का लाइव सुबह 8 बजे से शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें