फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गीत, नृत्य और रंगों से सजा तरंग, 21 कॉलेजों के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
फोटो नंबर-20युवा महोत्सव में एकल नृत्य प्रस्तुत करती छात्रा। - फोटो : टूंडला सुभाष चौराहे पर पुलिस को जानकारी देता बस चालक व कंडक्टर संवाद
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय में रविवार को संगीत, नृत्य, नाटक और कला का शानदार संगम देखने को मिला। कहीं गीतों की मधुर धुनों पर विद्यार्थी झूमते नजर आए तो कहीं नृत्य और नाटकों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों की तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

रंगोली और पेंटिंग के जरिए विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक सोच को रंगों में उकेरा। मौका था इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर (रेवाड़ी) की ओर से आयोजित नौवें जोनल युवा महोत्सव ‘तरंग’ के दूसरे दिन का। पूरे महाविद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा।
जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अमित चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित इस महोत्सव में क्षेत्र के 21 महाविद्यालयों की टीमों ने 65 विधाओं में भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मनीष मित्तल मौजूद रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर एडवोकेट तेज प्रकाश, एडवोकेट मुकेश मित्तल, राजेंद्र यादव, सुरेश चौधरी, डॉ. मनोज सैनी और पृथ्वी पाल ने शिरकत की।
विश्वविद्यालय की ओर से डीन छात्र कल्याण डॉ. करण सिंह, निदेशक अदिति शर्मा, सह-निदेशक सुशांत सिंह और निर्णायक मंडल ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत, कविता पाठ, नाटक, रंगोली, पोस्टर मेकिंग और संस्कृत श्लोक सहित विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा दिखाई।
प्राचार्य एवं महोत्सव के संयोजक डॉ. अमित चौधरी ने कहा कि युवा महोत्सव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण मंच है। इससे विद्यार्थियों को अपनी छिपी प्रतिभा पहचानने और उसे सबके सामने लाने का अवसर मिलता है।
छह मंचों पर हुईं अलग-अलग प्रतियोगिताएं
महोत्सव के पहले मंच पर एकल नृत्य, दूसरे पर पश्चिमी समूह गायन और लोकल समूह गायन व वाद्य संगीत प्रतियोगिताएं हुईं। तीसरे मंच पर कविता पाठ और चौथे पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। पांचवें मंच पर रंगोली और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं हुईं, जबकि छठे मंच पर संस्कृत श्लोक और डिक्लेमेशन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
आयोजन को सफल बनाने में जुटी रही टीम
सह-संयोजक डॉ. हवा सिंह ने व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाली। डॉ. चंद्रमोहन, डॉ. सतीश सैनी, योगेश कुमार और डॉ. सत्यपाल सूलोदिया सहित आयोजन परिषद के सदस्यों ने सहयोग किया। छह मंचों के संचालन में डॉ. मीना कुमारी, डॉ. राहुल शर्मा, डॉ. पलक, डॉ. राहुल सारस्वत, डॉ. जयपाल, डॉ. विजेंदर सिंह, डॉ. गोविंद सिंह, डॉ. पलक राणा, डॉ. गीता, डॉ. पूनम राव, डॉ. सुधा यादव, डॉ. दीपिका, डॉ. अमित, डॉ. विशाल और डॉ. भूपेंद्र ने योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें