फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आयकर विभाग में अधीक्षक बने तनिष्क के किया सम्मानित

विज्ञापन
फोटो नंबर-04तनिष्क सोनी को सम्मानित करते ​शिक्षक ट्रस्ट के सदस्य। स्रोत-संस्था - फोटो : 1
विज्ञापन
नारनौल। संघ लोक सेवा आयोग की सीजीएल परीक्षा उत्तीर्ण कर आयकर विभाग में अधीक्षक बने तनिष्क सोनी का सम्मान किया गया। प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष डॉ. संजय शर्मा के नेतृत्व में फ्रांसखाना स्थित उनके निवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई दी और सम्मानित किया।
विज्ञापन

तनिष्क, नरोत्तम सोनी और रवीना सोनी के पुत्र हैं और उनकी इस उपलब्धि ने पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया कि उनकी मेहनत और लगन आज रंग लाई है, जो अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. संजय शर्मा ने कहा कि तनिष्क की सफलता केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है बल्कि समाज के लिए एक मिसाल है। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और सही दिशा से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में शिक्षाविद राकेश कुमार, सतीश कुमार, रवीना सोनी, नरोत्तम सोनी और यूनिक सोनी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी तनिष्क को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें