फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पोस्टर बनाओ और क्ले मॉडलिंग स्पर्धा में तमन्ना अव्वल

Sat, 30 Aug 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-05स्टाफ सदस्यों के साथ प्रतियोगिता की विजेता छात्राएं। स्रोत-संस्थान - फोटो : बैनर-पट्टिका लेकर प्रो. सुमन के खिलाफ नारेबाजी करते मुस्लिम समाज के महिला-पुरुष।
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय महिला महाविद्यालय में गणेश उत्सव को लेकर शनिवार को विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। इस दौरान पोस्टर बनाओ, क्ले मॉडलिंग, वॉल हैंगिंग और मेंहदी रचाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। पोस्टर बनाओ और क्ले मॉडलिंग स्पर्धा में तमन्ना अव्वल रहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. पारुल गुप्ता ने की। संचालन महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ.ममता शर्मा ने किया। इस अवसर पर डॉ. पारूल गुप्ता ने कहा कि त्योहारों का हमारे जीवन में गहरा महत्व है। परंपराओं को जीवित रखने में ये प्रतियोगिताएं कारगर साबित होती हैं।
पोस्टर मेकिंग में तमन्ना प्रथम, आंचल द्वितीय और तुलसी व वंशिका तृतीय स्थान पर रहीं। क्ले मॉडलिंग में तमन्ना प्रथम, वंशिका द्वितीय और आंचल तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

वॉल हैंगिंग में तमन्ना प्रथम, अन्नू द्वितीय और राधिका सैनी तृतीय स्थान पर रही। मेंहदी प्रतियोगिता में अंशु प्रथम, सन्नी द्वितीय और आंचल व मीनाक्षी तृतीय स्थान पर रहीं।
इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ.ममता शर्मा ने कहा कि गणेश चतुर्थी हमें सद्भाव और एकता का संदेश देती है। भगवान गणेश विद्या, बुद्धि और सफलता के देवता हैं, जिनसे विद्यार्थियों को प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस मौके पर डॉ.यशपाल शर्मा , डॉ.दिलीप सिंह यादव, डॉ.प्रियंका कुमारी, डॉ.पूनम, डॉ. सुनीता जाखड़, डॉ. रेखा सैनी, डॉ. नीलम यादव व संजेश और छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें