फोटो नंबर- 07नांगल चौधरी स्थित महाविद्यालय में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड
नांगल चौधरी। स्थानीय शहीद मेजर सतीश दहिया राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस के दूसरे दिन कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इस दौरान हुई कबड्डी प्रतियोगिता में सरदार वल्लभ भाई पटेल टीम विजेता रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार यादव ने की। कबड्डी प्रतियोगिता में सरदार वल्लभ भाई पटेल टीम और महात्मा गांधी टीम ने भाग लिया। इसमें सरदार वल्लभ भाई पटेल टीम विजेता रही।
खेल प्रभारी डॉ. दीपक शर्मा ने विद्यार्थियों को खेल गतिविधियों को जीवन में अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि खेल से न केवल आलस्य पर विजय पाई जा सकती है, बल्कि बीमारियों से शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है और सकारात्मक विचारों के माध्यम से विकास कार्यों में अहम योगदान दिया जा सकता है।
इस अवसर पर खेल समिति सदस्य डॉ. सुनीता कुमारी, डॉ. अशोक कुमार, विक्रम सिंह सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।