फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 30 खिलाड़ियों को दिया जा रहा स्विमिंग का प्रशिक्षण

Sat, 03 May 2025 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-23​स्विमिंग पूल में तैराकी का अभ्यास करते ​खिलाड़ी। स्रोत-विभाग
विज्ञापन
नारनौल। गांव धौलेड़ा में स्थित राजीव गांधी खेल परिसर में एक अप्रैल से स्विमिंग के प्रशिक्षण के लिए विभागीय खेल नर्सरी संचालित है। खिलाड़ियों को धौलेड़ा और महेंद्रगढ़ स्थित खेल परिसर में बने स्विमिंग पूल में स्विमिंग का प्रशिक्षण दिया जाता है, लेकिन स्विमिंग के प्रशिक्षण के लिए स्विमिंग पूल स्तरीय नहीं होने के कारण खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं की तैयारी करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

स्विमिंग के प्रशिक्षण के लिए जिले में महेंद्रगढ़ और धौलेड़ा में दो जगह स्विमिंग पूल बने हुए हैं। महेंद्रगढ़ में स्थित स्विमिंग पूल में पानी की कमी रहती है और धौलेड़ा में ग्राम पंचायत द्वारा जोहड़ को पक्का कर स्विमिंग पूल का रूप दिया गया है। इस कारण बेहतर स्विमिंग पूल नहीं होने के कारण खिलाड़ी राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त नहीं कर पाते हैं।

गांव धौलेड़ा स्थित विभागीय खेल नर्सरी में 8 से 18 साल तक के 30 बच्चे प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ी जून और जुलाई में जूनियर और सब जूनियर व खेल महाकुंभ प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। हिसार जिले के निवासी कोच रविंद्र सिंह खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। कोच रविंद्र सिंह ने बतौर खिलाड़ी ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी और सीनियर नेशनल प्रतियोगिताओं में भी भाग लिया है और राज्य स्तरीय अनेक प्रतियोगिताओं में पदक जीते हैं।
विज्ञापन

वर्जन :
खेल युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने का कार्य करता है। जीवन को नई दिशा देता है। बतौर कोच मेरा प्रयास है कि खिलाड़ियों को नियमित व बेहतर प्रशिक्षण दिया जाए, ताकि खिलाड़ी प्रतियोगिताओं में पदक जीत कर क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें।
विज्ञापन

रविंद्र सिंह, स्विमिंग कोच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें