फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: स्वाति ने कांस्य पदक जीत कर बढ़ाया जिले का मान

Wed, 19 Nov 2025 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 25स्वाति,जूडो खिलाड़ी
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा ओलंपिक खेलों में स्वाति ने कांस्य पदक जीत कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हरियाणा ओलंपिक खेलों में 3 पुरुष व 3 महिला सहित कुल 6 खिलाड़ियों ने भाग लिया था जिसमें 78 किग्रा भार वर्ग में स्वाति ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

स्वाति सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में संचालित विभागीय खेल नर्सरी में जूडो का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। कोच विवेक कुमार ने बताया कि स्वाति के कांस्य पदक जीतने से अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी।
उन्होंने बताया कि गत प्रतियोगिताओं में भी खेल नर्सरी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था। खेल महाकुंभ में 57 किग्रा भार वर्ग में दिव्या ने रजत पदक और स्कूली स्टेट प्रतियोगिता में डिंपल ने स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन

जूडो खिलाड़ी स्वाति ने बताया कि वह हरियाणा ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतने से उत्साहित है। इससे आत्मविश्वास में भी वृद्धि हुई है। ओलंपिक व अंतरराष्ट्रीय खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करना मेरा लक्ष्य है। वह आगामी प्रतियोगिता की तैयारी के लिए नियमित रूप से खेल नर्सरी में अभ्यास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें