फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद क्षेत्र में शामिल हुए नौ गांवों में प्रॉपर्टी आईडी के लिए सर्वे शुरू

विज्ञापन
नगर परिषद नारनौल कार्यालय। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नई वार्डबंदी तहत नौ गांवों को नगर परिषद में शामिल कर लिया गया है। नगर परिषद में शामिल हुए इन गांव वालों से प्रॉपर्टी टैक्स वसूलने के लिए परिषद ने तैयारी शुरू कर दी है। सरकार के निर्देशानुसार नगर परिषद द्वारा उक्त गांवों में लोगों की प्रॉपर्टी आईडी सर्वे का कार्य शुरू करवा दिया गया है। इस सर्वे कार्य का याशी नामक कंपनी द्वारा किया जा रहा है। मगर उक्त गांवों के लोग कंपनी के कर्मचारियों को जानकारी उपलब्ध नहीं करवा रहे हैं। जिससे सर्वे कार्य करने में कंपनी के कर्मचारियों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रॉपर्टी आई बनाने में सहयोग करने केे लिए नगर परिषद द्वारा उक्त गांवों में मुनादी करवाई जा रही है, ताकि लोग कंपनी कर्मचारियों को प्रॉपर्टी की जानकारी देने में सहयोग करें।
विज्ञापन

बता दें कि शहर की नई वार्डबंदी में कोजिंदा, पटीकरा, नीरपुर, नसीबपुर, नूनी शेेखपुरा, मांदी, ढाणी किरारोद के अलावा दो बेचिराग गांवों को शामिल किया गया है। उक्त गांवों के नगर परिषद में शामिल होते ही अब यहां रहने वाले लोगों को शहरवासियों की भांति सुविधा शुल्क देना होगा। इसकी शुरुआत करते हुए नगर परिषद ने इन गांवों के लोगों की प्रॉपर्टी आईडी बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। प्रॉपर्टी आईडी बनने के बाद नए वित्त वर्ष के अप्रैल माह से नगर परिषद क्षेत्र के लोगों से प्रॉपर्टी टैक्स वसूला जाएगा। इसके अलावा सीवर और पानी के बिल आदि की सुविधाओं के शुल्क भी उनसे लिए जाएंगे। हालांकि कुछ क्षेत्रों में अभी तक सीवर लाइन और पाइप से पानी पहुंचाने की सुविधा नहीं है, मगर आने वाले समय में शामिल हुए इन गांवों में सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। जिसके बाद उनसे ये सुविधा शुल्क वसूले जाएंगे।
जानकारी नहीं देने से प्रॉपर्टी आईडी बनाने में आ रही दिक्कत
नगर परिषद में शामिल हुए नए गांवों में प्रॉपर्टी आईडी बनाने के लिए सर्वे का काम चल रहा है, मगर यहां के लोग कंपनी के कर्मचारियों का सहयोग नहीं कर रहे हैं। कर्मचारियों द्वारा मांगी जा रही जानकारी उनको नहीं दी जा रही है। इससे कर्मचारियों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लोग कंपनी के कर्मचारियों का सहयोग करें इसके लिए नगर परिषद द्वारा गांवों में मुनादी भी करवाई जा रही है, मगर फिर भी लोग सहयोग के लिए आगे नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

नई वार्डबंदी में 25 से बढ़कर 31 वार्ड हुए
शहरी क्षेत्र की नई वार्डबंदी में 5-6 किलोमीटर दूरी के नौ गांवों को नगर परिषद क्षेत्र में शामिल किया गया है। इन नौ गांवों के नगर परिषद में शामिल होने के बाद शहर के वार्डों की संख्या भी 25 से बढ़कर 31 हो गई है। इन गांवों के नगर परिषद में शामिल होने के साथ ही शहरी मतदाताओं की संख्या भी बढ़कर 72 हजार 431 हो गई है। इनमें 38 हजार 523 पुरुष और 34 हजार 199 महिला मतदाता शामिल हैं।
नगर परिषद नगर परिषद नारनौल में शामिल किए गए नौ गांवों में प्रॉपर्टी आईडी के सर्वे का काम शुरू करवा दिया है। इसी माह में इसे पूरा कर लिया जाएगा। सर्वे के लिए ग्रामीण कंपनी कर्मचारियों को अपनी सही जानकारी उपलब्ध करवाएं, ताकि उनकी प्रॉपर्टी आईडी बनने के बाद उसमें कोई त्रुटि न रहे और उन्हें त्रुटि को ठीक करवाने के लिए चक्कर न लगाने पड़े। -सुमनलता, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें