फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पुलिस अधीक्षक नितिश अग्रवाल ने महेंद्रगढ़ कार्यालय में सुनी लोगों की शिकायतें

Tue, 14 Nov 2023 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। पुलिस अधीक्षक लोगों की शिकायत सुनने के लिए सप्ताह में मंगलवार को महेंद्रगढ़ आते हैं। इससे महेंद्रगढ़ क्षेत्र के आसपास के लोगों को काफी मदद मिलती है। आज पुलिस अधीक्षक नितिश अग्रवाल महेंद्रगढ़ पहुंचे और लोगों की शिकायतें सुन कर मौके पर निपटारा किया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि एसपी अपने साप्ताहिक कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को महेंद्रगढ़ थाना में पहुंचे। जहां पर मौजूद फरियादियों की शिकायतें सुनीं और उनका मौके पर समाधान किया गया। एसपी ने वहां पर मौजूद अधिकारियों को लोगों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें