फोटो संख्या:53- लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में लोगाें की समस्या सुनते एसपी अर्श वर्मा--स्रोत-
महेंद्रगढ़। पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा महेंद्रगढ़ क्षेत्र व आसपास के लोगों की शिकायत सुनने के लिए मंगलवार को महेंद्रगढ़ कार्यालय में पहुंचे और लोगों की शिकायतें सुन कर उनका समाधान किया गया।
एसपी ने लोगों की शिकायतें सुनकर और मौके पर समाधान करते हुए समस्याओं से संबंधित अधिकारी, कर्मचारी को फोन कर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान महेंद्रगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से फरियादी अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। जिनकी शिकायत पर संज्ञान लेते हुए एसपी ने संबंधित को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने एक–एक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुनते हुए मामले निपटाए। एसपी ने वहां पर मौजूद अधिकारियों को लोगों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने वहां पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी शिकायत को पेंडिंग में न डालें। थाने में आने वाले फरियादियों की शिकायतें सुने और त्वरित कार्रवाई करें।