नारनौल। निशुल्क सुंदरकांड पाठ का आयोजन सोमवार रात छोटा बड़ा तालाब गणेश उत्सव मंडल के पंडाल में किया गया। मुख्य यजमान प्रदीप संघी व मंजू संघी रहीं।
आचार्य शशिकांत शास्त्री ने पूजा अर्चना कराई। अध्यक्षता मंडल के प्रधान महावीर प्रसाद अग्रवाल ने की। गौरी शंकर शर्मा, महावीर प्रसाद अग्रवाल, संजय अग्रवाल, राजेश सोनी, शिव शंकर अग्रवाल, रामानंद शर्मा, राकेश गुप्ता, नवीन जैन, दिनेश बारी, संजय शर्मा, नवीन बंसल आदि ने सुंदरकांड पाठ के दोहे और चौपाइयों का गायन किया।
इसके बाद मंडल के प्रमुख सदस्य रामानंद शर्मा ने मुख्य यजमान प्रदीप संघी को बालाजी महाराज की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। मास्टर गौतम ने गजानन महाराज पधारो कीर्तन की है तैयारी, महावीर प्रसाद अग्रवाल ने की जो केसरी के लाल मेरा छोटों सो जो काम मेरी राम जी से कह देना राम राम, गौरीशंकर शर्मा ने मेरे बालाजी महाराज जयकारा गूंजे गली गली, संजय शर्मा ने शिव शंकर भोलेनाथ तेरा डमरू बाजे पर्वत पर आदि भजन गाए। इस अवसर पर अनिल भारद्वाज, शिवकुमार गोयल, विकास बंसल, नितिन सोनी, कालूराम, विक्की सोनी, विष्णु गर्ग, धर्मेंद्र, प्रवेश अग्रवाल, कपिल भारद्वाज, रामेश्वर शर्मा, गोपाल सैनी सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।