फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुसाइड नोट लिख, लगाई फांसी

Wed, 25 Jan 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के गांव गोलावास बहरोड़ निवासी महेंद्र ने सोमवार रात को फैजाबाद पुलिस चौकी के नजदीक एक सुनसान पड़े तिबारे में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फैजाबाद चौकी पुलिस ने मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर संजय निवासी नांगल खोलिया के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर  करने का मामला दर्ज कर शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस को दी शिकायत में मृतक के बेटे सोनू ने बताया कि उसके पिता ने संजय नामक व्यक्ति से रुपये लिए थे। उसका सारा कर्जा चुकता कर दिया था लेकिन वह रुपयों के लिए बार-बार दबाव बना रहा था। संजय ने हलफनामा  देने की एवज में और रुपये मांगे थे। कर्जे के भय के चलते महेंद्र ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने भी पीड़़ित परिजनों की शिकायत पर संजय के  खिलाफ  मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
क्या लिखा है सुसाइड नोट में
मृतक के पास से पुलिस को मिले सुसाइड नोट में मृतक ने लिखा है कि मैं महेंद्र पुत्र धनीराम निवासी गोलावास बहरोड राजस्थान का रहने वाला हूं। मैंने गांव नांगल खोलिया के संजय पुत्र रघवीर से किसी कार्य के लिए एक लाख 50 हजार रुपये लिए थे। इसकी एवज में संजय को हलफनामा भी बनवाकर दिया गया था। उसके सारे रुपये समय रहते चुकता कर दिए गए। इसके बाद भी संजय ने उसका हलफनामा वापस नहीं किया। वह हलफनामे की एवज में और रुपये मांग रहा था। इसी बदनामी  के डर के कारण फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें