फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की चपेट में आने से एक की मौत

Wed, 25 Jan 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ के गंगा देवी अस्पताल के पास सोमवार शाम को हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक महेंद्रगढ़ से अपने गांव वापस घर लौट रहा था।  
विज्ञापन

गांव ऊंची भांडोर निवासी रोशनलाल सोमवार को किसी काम से महेंद्रगढ़ गया था। अपना काम समाप्त करने के बाद सांय करीब 5 बजे के लगभग वापस लौटते समय गंगा देवी अस्पताल के पास तेज गति में पीछे आ रहे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर घायल अवस्था में उसे नारनौल के नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मंगलवार की सुबह मृतक का यहां के नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के भाई सीताराम के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें