नारनौल। सुभाष स्टेडियम में लंबे समय से मरम्मत नहीं होने से खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्टेडियम की दीवारों जर्जर हालत में है जिसमें से नाले का दूषित पानी मैदान में जमा हो जाता है।
विज्ञापन
स्टेडियम में प्रवेश द्वार टूटे होने के कारण आवारा पशु स्टेडियम में प्रवेश कर जाते हैं जिससे खिलाड़ियों को चोट लगने का खतरा भी बना रहता है। वहीं बास्केटबॉल कोर्ट व फूटबॉल नेट भी टूटा हुआ है। स्टेडियम में मरम्मत कार्यों की मांग खिलाड़ी लंबे समय से कर रहे हैं।
वर्जन :
स्टेडियम में मरम्मत कार्य के लिए पीडब्लयूडी विभाग को पत्र लिखा गया है। एस्टीमेट तैयार होने के बाद उसे उच्च विभाग को भेजा जाएगा। नरेंद्र -कुंडू, जिला खेल अधिकारी, नारनौल