फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सफाई व्यवस्था चरमराई, ग्रैब मशीन के अभाव में कर्मचारियों की जान से खेल

Sat, 22 Nov 2025 10:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-12ग्रेब मशीन नहीं होने के कारण सीवर हॉल के अंदर घुस कर सफाई करता कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल में सफाई व्यवस्था की हकीकत विभागीय दावों के बिल्कुल उलट दिखाई दे रही है। ग्रैब मशीन न होने के कारण कर्मचारियों को आज भी बिना सुरक्षा उपकरण सीधे मौत के मुंह मैनहोल में उतरकर सफाई करनी पड़ रही है। सैन चौक क्षेत्र में बीते दिन जो दृश्य सामने आया, वह साफ दर्शाता है कि प्रशासन के दावे सिर्फ कागतों में सिमटकर रह गए हैं जबकि जमीनी हालात बदतर होते जा रहे हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा, जिला मुख्यालय होने के बावजूद नारनौल को आज भी महेंद्रगढ़ से ग्रैब मशीन उधार लेकर काम चलाना पड़ रहा है। शहर में सीवरेज व्यवस्था पूरी तरह ठप है लेकिन इसके बावजूद नारनौल में एक भी ग्रैब मशीन उपलब्ध नहीं है।
नारनौल में हुडा सेक्टर सहित आधे से अधिक क्षेत्र में सीवरेज व्यवस्था पूरी तरह ठप है। पानी की निकासी न होने से लोगों को बदबू और गंदगी की समस्या झेलनी पड़ रही है। इसके बावजूद प्राथमिकता महेंद्रगढ़ को दी गई और नारनौल को उपेक्षित रखकर मशीन उपलब्ध नहीं करवाई गई जबकि सबसे ज्यादा आवश्यकता यहीं थी।
विज्ञापन

बाक्स-

लापरवाही से तीन कर्मचारियों की मौत
नांगल चौधरी और नारनौल में बिना सुरक्षा उपकरण मैनहोल में उतरकर सफाई करने के दौरान अब तक तीन कर्मचारियों ने जान गंवाई है। करीब सात महीने पहले नांगल चौधरी में दो कर्मचारियों की जहरीली गैस से मौत हो गई थी। इसके अलावा, चार साल पहले नारनौल में भी एक कर्मचारी की जान गई थी।

हर बार उठता मुद्दा, पर समाधान नहीं
पांच वर्षों से शहर की सीवरेज समस्या जन परिवेदना की बैठकों में लगातार उठती रही है। नेताओं व समिति के सदस्यों का गुस्सा हर बार अधिकारियों पर निकलता है लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा। नेताओं द्वारा नारनौल ही नहीं, बल्कि नांगल चौधरी, अटेली और कनीना जैसे क्षेत्रों के लिए भी मशीन की मांग की जानी चाहिए जिससे कर्मचारियों को मैनहोल में नहीं उतरना पड़े और मशीन से इनकी ठीक सफाई की जा सके।

क्या है ग्रैब मशीन
हाइड्रोलिक ग्रैबर (मैनहोल क्लीनिंग मशीन) मैनहोल के अंदर जाकर गाद, कीचड़, प्लास्टिक एवं ठोस अपशिष्ट को पकड़कर बाहर निकालता है। हाइड्रोलिक बूम और क्रेन सिस्टम के माध्यम से यह कचरे को सीधे वाहन के टैंक या कंटेनर में डाल देती है। पूरी प्रक्रिया रिमोट या कंट्रोल पैनल से संचालित होती है जिससे सफाईकर्मियों को किसी भी प्रकार के स्वास्थ्य या सुरक्षा जोखिम का सामना नहीं करना पड़ता।
वर्जन:
मैनहोल की सफाई करने के लिए दस दिन महेंद्रगढ़ से ग्रैब मशीन मंगवाई गई थी। नारनौल व नांगल चौधरी के लिए इनकी मांग भेज हुई है। इन दोनों जगह मशीन आने के बाद सीवरेज व्यवस्था में काफी सुधार आएगा। -जितेंद्र सिंह हुड्डा, कार्यकारी अभियंता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें