नारनौल। हरियाणा कला व सांस्कृतिक कार्य विभाग और हरियाणा शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 9वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर टाबर उत्सव-2024 का आयोजन किया जा रहा है।
इसमें राज्य के 22 जिलों के 22 सरकारी विद्यालयों शामिल हैं।
इसमें सुबह 8 बजे से दोपहर 11 बजे तक विद्यार्थियों को आधुनिक मूर्तिशिल्प क्ले मॉडलिंग, रिलिफ व 3डी स्कलप्चरल आर्ट में हरियाणा संस्कृति पर आधारित प्रशिक्षण दिया जाएगा।
30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर टाबर उत्सव का उद्देश्य हरियाणा राज्य के होनहार छात्र-छात्राओं को मूर्तिशिल्प कला में अपनी प्रतिभा निखारने व राज्य में लुप्त हो रही मूर्तिकला के विकास के उद्देश्य के साथ-साथ कलाकारों को सुमार्ग देने के लिए विभिन्न माध्यमों में तकनीकी प्रशिक्षण भी मिलेगा। इसमें सभी विद्यार्थी भविष्य में कला प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के साथ राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की मूर्तिशिल्प प्रतियोगिताओं के बारे में भी जानेंगे। किसी भी आयु वर्ग के कोई भी विद्यार्थी इस शिविर में एक महीने के लिए निशुल्क भाग ले सकते हैं।
राज्य के लगभग 1200 से 1500 विद्यार्थी इन 30 दिनों में तकनीकी व कलात्मक दृष्टिकोण से लाभान्वित होंगे।यह कार्यक्रम कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव वी उमा शंकर व शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डाॅ. जी अनुपमा, विभाग के महानिदेशक मनदीप सिंह बरार, माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक जितेंद्र कुमार और विभाग के अतिरिक्त निदेशक विवेक कालिया एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के अतिरिक्त निदेशक अमृता सिंह के मार्गदर्शन में हृदय कौशल, कला एवं सांस्कृतिक अधिकारी (मूर्तिकला) तथा कार्यक्रम अधिकारी (कल्चर) अमनप्रीत कौर की देखरेख में किया जा रहा है।