कार्यक्रम के दौरान एकजुट विद्यार्थी व स्टाफ। स्रोत : विवि
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर के समाज कार्य एवं अर्थशास्त्र विभाग की ओर से नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत, मार्गदर्शन एवं प्रेरणा के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विभाग, पाठ्यक्रम तथा दोनों विषयों में उपलब्ध शैक्षणिक एवं व्यावसायिक अवसरों से परिचित कराना रहा।
समाज कार्य विभागाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय में प्रवेश जीवन के नए शैक्षणिक चरण की शुरुआत है। विद्यार्थियों को अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाना चाहिए।
आईक्यूएसी निदेशक प्रो. डॉ. विकास बत्रा ने अर्थशास्त्र के पाठ्यक्रम और विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। मुख्य अतिथि युवा कल्याण निदेशक प्रो. अदिति शर्मा ने विद्यार्थियों को शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
एनएसएस समन्वयक डॉ. मुकेश कुमार ने पंजीकरण एवं गतिविधियों की जानकारी दी। डॉ. सतेंद्र ने समाज कार्य के महत्व और करियर अवसरों से अवगत कराया। डीन सामाजिक विज्ञान एवं मुख्य वार्डन प्रो. सतीश ने छात्रावास सुविधाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में शिक्षक एवं नवप्रवेशित विद्यार्थी मौजूद रहे। संचालन डॉ. सतेंद्र ने किया।