फोटो 3प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित छात्र व साथ में स्टाफ सदस्य।स्रोत प्रवक्ता
निजामपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निजामपुर में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के पूर्व सचिव धर्मपाल शर्मा रहे। वहीं अध्यक्षता स्थानीय विद्यालय की प्रिंसिपल बिंदू यादव ने की। निजामपुर ग्राम पंचायत के सरपंच सुरेंद्र सिंह, सेवानिवृत्त मुख्य अध्यापक जुगतीराम, जगराम सूबेदार विशेष रूप से उपस्थित थे।
कक्षा 6-12वीं कक्षा में वार्षिक परीक्षा मार्च 2025 में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कक्षा बारहवीं में शिवानी पुत्री तेजपाल प्रथम, टीना पुत्री बलबीर द्वितीय, पूजा पुत्री दयाराम तृतीय स्थान पर रही।
कक्षा 11वीं में एकता पुत्री सवाई सिंह प्रथम, प्रिया पुत्री रामपाल द्वितीय और सानिया पुत्री संदीप तृतीय स्थान पर रही। कक्षा दसवीं में तमन्ना पुत्री मनोज कुमार प्रथम, प्रिया पुत्री रामलाल द्वितीय और निधि पुत्री यशपाल तृतीय स्थान पर रही।
इसके अलावा अन्य कक्षाओं के छात्र छात्राओं को भी मुख्य अतिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। धर्मपाल शर्मा ने कहा कि अगर विद्यार्थी जिज्ञासा, इच्छा शक्ति और लग्न से कठिन परिश्रम करे तो उसे आगे बढ़ने से कोई नही रोक सकता है। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित था।