फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: खंड स्तरीय प्रतिभा खोज कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

Sat, 10 Feb 2024 10:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल कनीना मे सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देती छात्रा--स्रोत--संस्थ
विज्ञापन

विज्ञापन
कनीना। राजकीय माॅडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय कनीना में खंड स्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुंदरह के विद्यार्थियों ने विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कक्षा 9वीं से 12वीं सोलो डांस में छात्रा सुनीता ने प्रथम स्थान, सोलो डांस छठी से आठवीं में एकता द्वितीय, थिएटर में अभिषा द्वितीय रही। आकांक्षा 9वीं से 12वीं थिएटर में तीसरे स्थान एवं 2-डी पेंटिंग में अभिषा ने तीसरे स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य मनजीत कुमार ने इस सफलता का श्रेय चेतन शर्मा के सफल मार्गदर्शन और छात्राओं की मेहनत को दिया। उन्होंने कला अध्यापक भीम सिंह का विशेष आभार प्रकट किया।
विज्ञापन

कक्षा छठी से बारहवीं तक की आयोजित की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। 6 से आठवीं में सोलो डांस प्रतियोगिता में मनीषा प्रथम, एकता द्वितीय व करीना तृतीय रही। कक्षा नौंवी से बारहवीं सोलो डांस में सुनीता प्रथम, रेनू द्वितीय व कशिश तृीय रही। इसी प्रकार थिएटर नौवीं से बारहवीं में नेहाप्रथम, खुशबू द्वितीय व आकांक्षा तृतीय रही। थिएटर कक्षा छठी से आठवीं में ऋषिका प्रथम, अभिषा द्वितीय रही। पेंटिंग प्रतियोगिता में रितिका प्रथम, पलक द्वितीय व अभिषा तृतीय रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें