महेंद्रगढ़। राजकीय पीजी और राजकीय महिला कॉलेज तक रोडवेज विभाग की ओर से छात्राओं के लिए चलाई जा रही बसें साढ़े तीन माह से बंद हैं और इसके चलते छात्राएं पैदल या ऑटो में किराया देकर जाने को मजबूर हैं। प्रशासन से बस सुविधा शुरू करने की मांग की है।
छात्राओं ने बताया कि उनका बस पास बना है और इसका उपयोग केवल घर से महेंद्रगढ़ बस स्टैंड तक ही कर पाती हैं। इसके बाद उनको तुलाराम चौक से कॉलेज तक की दूरी पैदल ही तय करनी पड़ती है। वहीं कुछ छात्राएं ऑटो में किराया देकर कॉलेज जाती हैं।
इससे छात्राएं पास होने के बावजूद किराया देने को विवश हैं। पैदल आवागमन में छात्राओं को काफी परेशान होती है और प्रतिदिन तीन किलोमीटर की दूरी पैदल तय करनी पड़ रही है। इससे पढ़ाई का समय भी खराब होता है।
मेरा गांव दादरी रोड पर है और यहां से सुबह आती हूं। बस न होने के कारण तुलाराम चौक से कॉलेज तक पैदल ही आवागमन करना पड़ता है। अगर बस हो तो आने में थोड़ी सुविधा हो जाए ओर समय से कॉलेज व घर पहुंच सके।
- कोमल, पालड़ी
बस न होने के कारण पैदल आवागमन बहुत मुश्किल हो जाता है। इसके चलते ऑटो में प्रतिदिन 40 रुपये देकर चौक से कॉलेज तक जाना पड़ रहा है। बस सुविधा हो तो पास का लाभ मिल सकता है। अब अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ रहा है।
- रेणू, खुडाना
- मैं प्रतिदिन अटेली से आवागमन करती हूं। सुबह बस से आती हूं। कॉलेज के सामने बस कभी रुकती हैं और कभी नहीं रुकती। इससे कॉलेज पहुंचने में देरी हो जाती है।
- प्रियंका, अटेली
- प्रतिदिन मैं दादरी रूट की बसों से आती हूं लेकिन बस चालक बस स्टैंड या तुलाराम चौक पर उतारते हैं। कॉलेज के पास बस नहीं रुकती और शाम को घर जाने में भी देरी हो जाती है।
- रितू, पालड़ी
वर्जन
छात्राएं बस में नहीं बल्कि किसी अन्य वाहन में आती हैं। बस में केवल 9 छात्राएं ही आती हैं। इससे डिपो को आर्थिक नुकसान हो रहा है। बस खाली चलने के कारण दोनों बसें बंद की गई हैं। डिपो में चालकों की कमी बनी हुई है। फिलहाल स्पेशल बस नहीं लगाई जा सकती। छात्राएं नारनौल रूट की बसों में जा सकती हैं और कॉलेज के पास बस रोकने के लिए चालकों को निर्देश दिए गए हैं। डिपो शुरू होने के बाद ही स्पेशल बसें चलाई जाएंगी।
-हरिकिशन सिंह, इंचार्ज, बस स्टैंड, महेंद्रगढ़
फोटो संख्या:60 रेणु
फोटो संख्या:60 रेणु
फोटो संख्या:60 रेणु
फोटो संख्या:60 रेणु