महेंद्रगढ़। युवाओं ने महाराणा प्रताप चौक पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। मनीष राजपूत ने बताया की महाराणा प्रताप भारत के उन महान योद्धाओं में गिने जाते हैं जिनका नाम आज भी वीरता, स्वाभिमान और देशभक्ति के लिए लिया जाता है। उन्होंने कभी भी अपने सम्मान और मातृभूमि के साथ समझौता नहीं किया। यही वजह है कि राजस्थान ही नहीं बल्कि पूरे देश में लोग उन्हें गर्व और सम्मान के साथ याद करते हैं। इस मौके पर विष्णु तंवर पाली, मोनू खुडाना, रविन्द्र तवर, गोबिंद रवि, अंकित, बिल्लू मौजूद रहे।