फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुचोली के विद्यार्थियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Thu, 14 Aug 2025 11:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:51- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुचौली में​ तिरंगा यात्रा निकालते विद्यार्थी व 
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। आजादी के अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुचोली में तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्राचार्य धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में विद्यालय से शुरू होकर गांव के मुख्य मार्गों से होती हुई विद्यालय पहुंची।
विज्ञापन


यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने भारत माता की जय और शहीदों अमर रहें के नारों से पूरा माहौल देशभक्ति से सराबोर कर दिया। विद्यालय में पहुंचे डाइट महेंद्रगढ़ के वरिष्ठ प्रवक्ता नरेश गुप्ता, प्राचार्य धर्मवीर सिंह ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश की आजादी और सुरक्षा हमारे वीर जवानों के बलिदान की देन है।




उन्होंने कहा कि सीमा पर तैनात सैनिक दिन-रात हमारे देश की रक्षा के लिए तत्पर रहते हैं, जिनका सम्मान करना हर नागरिक का कर्तव्य है। कार्यक्रम में प्रवक्ता ममता, बबीता, अनिता, पालाराम, ज्योति डीपी, पुष्पा, मनोज, जितेंद्र मास्टर, कर्मवीर, दीपक तंवर, जितेंद्र, अपूर्णा, नरेश, बाला मौजूद रहे। यह तिरंगा यात्रा हरियाणा सरकार के आह्वान पर वीर शहीदों के सम्मान में आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें