फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने स्कूल पर जड़ा ताला, की नारेबाजी

Sat, 24 Dec 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
छात्रों ने लगाया स्कूल को ताला
विज्ञापन
 विभाग द्वारा छापड़ा बीबीपुर स्कूल की शिक्षिका को रिलीव करने के आदेश जारी किया गया है। परीक्षा के नजदीक शिक्षकों की अदला-बदली पर विद्यार्थी नाराज हो गए तथा दोपहर एक बजे स्कूल के मुख्यद्वार पर ताला जड़ दिया। रिलीव आदेशों को निरस्त करवाने की मांग को लेकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने बताया कि पिछले कई महीनों से गेस्ट शिक्षिका जागृति अंग्रेजी व सामाजिक शास्त्र विषय पढ़ा रही हैं। जिसे सलेबस का पूरा अनुभव है, अचानक तबादले से पढ़ाई प्रभावित होगी। विद्यार्थियों ने हेडमास्टर को समस्या से अवगत कराया। उन्होंने तर्क दिया कि सामाजिक शास्त्र की एक पोस्ट सेक्शन है, जिस पर दो गेस्ट अध्यापकों की नियुक्ति कर दी गई। स्कूल में अंग्रेजी विषय की पोस्ट फिलिप नहीं, दूसरे गेस्ट शिक्षक अंग्रेजी के पीरियड दे दिए। लेकिन पिछले सप्ताह विभाग ने पीजीटी शिक्षक भेज दिया। जिसकी ज्वाइंनिग गेस्ट  टीचरों का वर्कलोड कम हो जाएगा। उच्चाधिकारियों ने जूनियर शिक्षक को रिलीव करने के आदेश दिए हैं। नियमानुसार शिक्षिका जागृति को चार्ज छोड़ना होगा। जिस पर विद्यार्थी आक्रोशित हो गए, उन्होंने प्रांगण में नारेबाजी आरंभ कर दी। इसके बाद एक बजे गेट पर तालाबंदी कर दी गई।
-शिक्षण सत्र आरंभ होने पर ही हो तबादले
विद्यार्थियों ने कहा कि विभाग को शिक्षण सत्र आरंभ होते ही तबादले करने चाहिए। अब परीक्षा का समय नजदीक है, दूसरे शिक्षक को सिलेबस समझने में समय लगेगा।  जिसका असर परीक्षा परिणाम पर पड़ेगा। सूचना मिलते ही सैकड़ों अभिभावक स्कूल पहुंच गए। उन्होंने भी विद्यार्थियों की मांग का समर्थन किया। कहा कि शिक्षिका लोकल होने के कारण विद्यार्थियों को छुट्टी के बाद भी पढ़ाती है।  दूर-दराज के शिक्षक लेट स्कूल पहुंचेंगे, तथा छुट्टी से पहले रवाना होने के फिराक में रहेंगे।  
विज्ञापन

-सरपंच ने खुलवाई तालेबंदी
करीब ढाई घंटे नारेबाजी के बाद सरपंच राजेंद्र प्रसाद स्कूल में पहुंचे। उन्होंने हेडमास्टर से स्थिति रिपोर्ट लेने के बाद विद्यार्थियों को समझाया और कहा कि सोमवार को विभागीय अधिकारियों से मिलकर समाधान करवा दिया जाएगा। जिससे  संतुष्ट विद्यार्थियों ने ताला खोला।

विभागीय निर्देशानुसार पीजीटी शिक्षक को ज्वाइंनिग करवा दी गई है। वर्कलोड कम होने के कारण जूनियर गेस्ट शिक्षिका को रिलीव करना पड़ेगा। जिससे गुस्साए छात्रों ने तालाबंदी कर दी। सरपंच ने समझाकर मामला शांत करवा दिया है।   
विज्ञापन

राजेंद्र प्रसाद, हेडमास्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें