फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलमाल : केवल कार्ड में मिल रहा है राशन, लोग परेशान

Sat, 24 Dec 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
राशन वतिरण में गोलमाल
विज्ञापन
खतरीपुर गांव के बीपीएल परिवारों ने शनिवार को राशन डिपो होल्डर पर चार माह से राशन वितरित नहीं करने का आरोप लगाकर विधायक और उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है। बीपीएल परिवारों ने डिपो होल्डर पर एक महीने का राशन देकर कार्ड में दो महीने का राशन चढ़ाने और इसका विरोध करने पर उनको धमकाने का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कई लोगों को केवल कार्ड में ही राशन मिल रहा है। विधायक ओमप्रकाश यादव और उपायुक्त ने इस मामले में जल्द कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने आए सरोज देवी, सुमन, राजबाला, मधु, शकुंतला, भूपसिंह, सुनील, जगदेव, राजाराम, रोहताश, मिठनलाल, दीपक, राहुल, मुकेश, नफे सिंह, मुकेश, माया, अनूप, नवीन, जयप्रकाश, विपिन, राजाराम और बिल्लू ने बताया कि गांव में बीपीएल के करीब 70 परिवार हैं। डिपो होल्डर ने उनको अगस्त माह में जुलाई माह का राशन दिया था। इसके बाद उसने अभी तक उन्हें कोई राशन नहीं दिया है। डिपो धारक ने जब उनको अगस्त में जुलाई माह का राशन वितरित किया, उस समय उसने अगस्त माह का राशन भी चढ़ा दिया। इतना ही नहीं, दो महीने पहले ही डिपो होल्डर ने अक्तूबर माह का राशन भी चढ़ा दिया, जबकि उनको अगस्त महीने के बाद कोई राशन नहीं दिया गया। इस प्रकार डिपो होल्डर गरीबों के राशन वितरण में गोलमाल कर रहा है। बार-बार आग्रह करने के बावजूद डिपो होल्डर उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। चार माह से राशन न मिलने के कारण बीपीएल परिवारों को अपना गुजर-बसर करने में भारी दिक्कत हो रही है। बीपीएल परिवारों ने मांग की है कि उनके राशन वितरण में हो रहे गोलमाल की जांच करवाई जाए, दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। इसके अलावा उनका चार महीनों से बकाया राशन का जल्द से जल्द वितरण करवाया जाए।

डिपो होल्डर कर रहा है गोलमाल
मुझे दो महीने से ना तो बुढ़ापा पेंशन नही मिली है और ना ही छह माह से राशन नहीं मिला है। मैं घर में अकेली रह रही हूं। ना तो उसकी कोई औलाद है और ना ही उसका पति है। वह केवल एक बुढ़ापा पेंशन और बीपीएल राशन पर निर्भर है। पेंशन और राशन नही मिलने से जीवन यापन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। -- रजनी देवी
विज्ञापन

 
मैं विधवा हूं, दो महीने से ना विधवा पेंशन नहीं मिल रही है और डिपो से राशन भी नहीं मिल रहा है। डिपो से छह महीने हो चुके आज तक राशन नहीं मिल रहा ऐसे में जीवन यापन करने काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। -- सुमन देवी

छह माह से राशन नहीं मिलने से घर चलाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डिपो होल्डर छह माह से पूरा राशन नहीं दे रहा है। अगर डिपो होल्डर एक महीने का राशन देता तो कार्ड में दो महीने की इंट्री करता है। इसका विरोध करते है डिपो होल्डर धमकी देता है। -- राजबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें