फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: छात्र संगठनों ने पीएचडी में दाखिले में पारदर्शिता की उठाई मांग

Fri, 19 Sep 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:76- हरियाणा केंद्रीय  विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ रजिस्ट्रार सुनील कुमार को ज्ञापन सौं
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में छात्र संगठनों ने पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की। सुनवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को डॉ. आंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट ऑफ इंडिया व एनएसयूआई हकेंवि इकाई के छात्रों ने कुलपति के नाम उप कुलपति व रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से छात्र संगठनों ने मांग रखी कि पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया में पारदर्शिता रखी जाए। विशेष रूप से सभी विभागों द्वारा जारी साक्षात्कार के लिए बुलाए गए एवं मेरिट लिस्ट में शामिल अभ्यर्थियों की श्रेणी (कैटेगरी) का स्पष्ट उल्लेख किया जाए।
छात्र संगठनों ने इस बार पीएचडी दाखिलों के लिए जोड़े गए अध्यादेशों के नए प्रावधान एक सीट पर जेआरएफ के अलावा पांच अभ्यर्थियों को बुलाने के नियम का कड़ा विरोध किया। कहा कि यह नियम विद्यार्थियों के अधिकारों का सरासर उल्लंघन करता है।
विज्ञापन

सम कुलपति व रजिस्ट्रार ने पारदर्शिता बनाए रखने और नए प्रावधान पर पुनः विचार करने का आश्वासन दिया। शोधार्थी सचिन सुरबरा, एनएसयूआई हकेंवि इकाई अध्यक्ष धीरज यादव, सुनील कमानिया, अरुण मेवाती , मोहित यादव , प्रियांशु, भूपेंद्र, रोहित ने कहा कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन इस नियम को वापस नहीं लेता है आंदोलन से छात्रों की आवाज बुलंद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें