फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मांगें पूरी न होने पर दो दिन और बढ़ाई हड़ताल

विज्ञापन
फोटो 7नगर परिषद परिसर में रोष व्यक्त करते दमकल कर्मी व नगर पालिका कर्मचारी संघ।स्रोत प्रवक्ता
विज्ञापन
नारनौल। अग्निशमन कर्मचारियों ने मांगें पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दी है। नगर पालिका कर्मचारी संघ एवं अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर फायर विभाग कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। वहीं हड़ताल दो दिन और बढ़ा दी है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने बताया कि 16 फरवरी को फरीदाबाद में भीषण आग पर काबू पाने के दौरान हुए विस्फोट में दो फायरकर्मी भविचंद शर्मा और रणवीर सिंह की मौत हो गई थी। यूनियन की मांग है कि दोनों दिवंगत कर्मचारियों को न्याय दिया जाए, उनके परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए तथा उन्हें शहीद का दर्जा प्रदान किया जाए।
कर्मचारी नेताओं का कहना है कि इस मामले को लेकर सरकार से कई बार बातचीत की गई लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री स्तर पर सहमति जताने के बावजूद मांगों पर अमल नहीं हुआ है। नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई नारनौल ने भी हड़ताल को समर्थन दिया।
विज्ञापन

यूनियन ने चेतावनी दी कि पंचकूला में सरकार के साथ होने वाली बैठक में यदि कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो हड़ताल दो दिन और बढ़ा दी है।
इस मौके पर अग्निशमन विभाग इकाई नारनौल के प्रधान गुरदयाल सिंह, दिनेश कुमार, आकाश जांगड़ा, विक्रम सिंह, लीलाराम, सर्व कर्मचारी संघ के राज्य सचिव महेंद्र बोयत, नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य कैशियर महेंद्र सिंह सांगलिया, जिला प्रधान राहुल सरवन, महावीर प्रसाद, भीम सिंह और कौशल यादव सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें