फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रात में किसान न कर्मचारी...सिर्फ ताले कर रहे मंडी की रखवाली

विज्ञापन
फोटो संख्या:57 कनीना मंडी में 8:20 बजे काम करते प्रवासी मजदूर। संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। 24 घंटे मंडियों को खुला रखने के आदेश के बावजूद बुधवार रात महेंद्रगढ़ और सतनाली की अनाज मंडियों में न कोई कर्मचारी नजर आया न किसान। टीनशेड और रोशनी की कमी के साथ महेंद्रगढ़ की मंडी में हेल्प डेस्क पर भी ताले लटके हुए थे।
विज्ञापन

सतनाली मंडी में रात को जब टीम ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तो चाहरदीवारी न होने से बेसहारा पशु मंडी में घूमते नजर आए। हल्की बारिश के कारण मंडी की फड़ों पर कीचड़ जमा था जिससे कर्मचारियों और मजदूरों के लिए परेशानी बढ़ गई। सरसों की खरीद शुरू होने के 13वें दिन और गेहूं की खरीद के नौवें दिन महेंद्रगढ़ मंडी में खरीद का खाता नहीं खुल पाया है।
वहीं कनीना मंडी में रात 8 बजे से 8:38 बजे तक निरीक्षण किया गया। टोकन के लिए ड्यूटी पर अमित यादव और नवरत्न उपस्थित थे, धर्मकांटे पर राजेश व अन्य कर्मचारी मौजूद थे और सुरक्षा के लिए संजय भारद्वाज तैनात थे।
विज्ञापन

साथ ही कनीना मंडी में बुधवार सुबह से शाम 8:38 बजे तक 56 गेटपास जारी पाए गए जबकि कुल 1914 टोकन जारी किए गए। छह से सात बजे के बीच 6 किसानों से 185 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई। प्रवासी मजदूरों की मदद से भरान और उठान कार्य भी तेजी से जारी था।

फोटो संख्या:57 कनीना मंडी में 8:20 बजे काम करते प्रवासी मजदूर। संवाद

फोटो संख्या:57 कनीना मंडी में 8:20 बजे काम करते प्रवासी मजदूर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें