फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पेयजल की बर्बादी पर सख्ती, 8 अवैध कनेक्शन काटे

विज्ञापन
फोटो नंबर-20मेई में अवैध कनैक्शन काटती विभागीय टीम। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
नारनौल। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने बुधवार को सिहमा खंड के मेई, कनीना खंड के खैराना व निजामपुर खंड के रामबास गांव में निरीक्षण किया। टीम ने मौके पर मेई गांव में पानी की बर्बादी करने पर 8 उपभोक्ताओं के अवैध कनेक्शन काटे।
विज्ञापन

जिला सलाहकार मंगतु राम सरसवा ने बताया कि अभियान के दौरान 95 उपभोक्ताओं के पेयजल कनेक्शन जांचे गए जिनमें होटल, रेस्टोरेंट, पार्क और घरेलू उपभोक्ता शामिल थे। जांच में 33 कनेक्शनों पर नलों में टोंटी नहीं लगी मिली।
वहीं, इनमें से 8 उपभोक्ताओं ने मौके पर ही टोंटी लगवा ली जबकि शेष को एक दिन का समय दिया गया है। कुछ लोगों ने मुख्य पाइपलाइन से अवैध कनेक्शन लेकर सिंचाई कार्य भी किया जा रहा था। ऐसे कनेक्शनों को बुलडोजर से हटाया गया। वहीं खैराना गांव में भी अवैध कनेक्शनों को चिन्हित किया जा रहा है।
विज्ञापन

कार्यकारी अभियंता प्रदीप कुमार ने कहा कि मई और जून में बढ़ती गर्मी के कारण पेयजल की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में पानी की बर्बादी रोकने के लिए विभाग सख्ती से कार्रवाई कर रहा है।
उन्होंने चेतावनी दी कि पेयजल से खेती-बाड़ी की सिंचाई करते पाए जाने पर बिना नोटिस कनेक्शन काट दिए जाएंगे। विभाग ने लोगों से जल संरक्षण करने और बकाया जल बिल समय पर जमा कराने की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें