फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करना प्राथमिकता: भवानी सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों के तहत सुषमा स्वराज शक्ति केंद्र पर मंडल प्रभारी भवानी सिंह राजपूत ने प्रवास किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शक्ति केंद्र प्रमुख सुरेंद्र सोनी ने की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष हेमंत चौबे भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

भवानी सिंह राजपूत ने कहा कि भाजपा की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत बूथ संरचना है। कार्यकर्ता केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएं और नियमित जनसंपर्क बनाए रखें।
मंडल अध्यक्ष हेमंत चौबे ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना प्राथमिकता है। सभी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए आमजन की समस्याएं सुनें और उनके समाधान के लिए प्रयास करें। उन्होंने कहा कि आपसी तालमेल और सक्रियता से संगठन को मजबूती मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें