फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 1.62 करोड़ रुपये से स्टेट हाईवे 148बी पर लगेंगी स्ट्रीट लाइटें

विज्ञापन
फोटो संख्या:58- स्टेट हाइवे 148बी जहां पर लगाई जाएगी स्ट्रीट लाइटें--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर के अंदर से गुजर रहे स्टेट हाईवे 148बी पर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। इसके बाद रखरखाव की जिम्मेदारी नगर पालिका को सौंपी जाएगी। शहर के रिवासा पुल से महाराज शूर सैनी चौक तक करीब चार किलोमीटर के दायरे में करीब 50 से अधिक स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। इसके लिए 1.62 करोड़ रुपये बजट की स्वीकृति मिल चुकी है। वहीं टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

शहर के अंदर से गुजर रहे स्टेट हाईवे 148बी पर एक वर्ष से स्ट्रीट लाइट नहीं होने की वजह से रात के समय अंधेरा रहता है। अंधेरा रहने की वजह से रात के समय चोरी होने का खतरा बना रहता है।
विशेष रूप से रात के समय सड़क पर अंधेरा रहने के कारण हादसों होने का खतरा बना रहता था। साथ ही, असहाय पशुओं के अचानक सड़क पर आ जाने से दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया था। नगर पालिका व लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन

इस मार्ग पर लाइटें लगाने को लेकर तालमेल नहीं बना पा रहे थे। अब इस कार्य के लिए विभाग को एक करोड़ 62 लाख के बजट को स्वीकृति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। अब जल्द से जल्द शहर के स्टेट हाईवे पर लाइटें लगाने का कार्य किया जाएगा।
इस मार्ग पर बड़े शोरूम व बैंक शामिल
स्टेट हाईवे 148 बी पर रिवासा फ्लाई ओवर से महाराजा शूर सैनी चौक तक करीब चार किलोमीटर के दायरे में 50 बड़े शोरूम, दस अस्पताल, तीन पेट्रोल पंप, पांच बैंक, 25 वाहन शोरूम, पांच शिक्षण संस्थान सहित 240 से अधिक छोटी दुकानें स्थित है। दुकानदार अशोक, पवन, सोनू ने बताया कि रात के समय अंधेरा होने के कारण चोरी होने का खतरा बना हुआ है।
-
वर्जन:1
स्टेट हाईवे 148बी पर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए विभाग की ओर से एक करोड़ 62 लाख रुपये का बजट स्वीकृत मिल चुकी है। दिसंबर में सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही लाइट लगाने का का कार्य शुरू किया जाएगा। -दीपक यादव, जेई, इलेक्टि्रक ब्रांच, लोक निर्माण विभाग, महेंद्रगढ़

वर्जन:2
लोक निर्माण विभाग की ओर से स्टेट हाईवे पर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। नगर पालिका की ओर से सहमति पत्र के अनुसार स्ट्रीट लाइटों का रखरखाव भी सुनिश्चित किया जाएगा। -रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका, महेंद्रगढ़
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें