फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दर्जा बढ़ा, पर स्वास्थ्य सेवाएं नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नागरिक अस्पताल का दर्जा बढ़ गया, लेकिन सुविधाएं नहीं बढ़ीं। 31 वर्षों में 20 बेड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से 100 बेड के नागरिक अस्पताल का दर्जा मिल चुका है।
विज्ञापन

सुविधाओं के अभाव में नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ रेफरल अस्पताल के रूप में पहचान बना चुका है। दुर्घटनाओं में घायल होकर अस्पताल पहुंचने वाले 90 प्रतिशत लोगों को सुविधाओं के अभाव में प्राथमिक उपचार देकर हाई सेंटर के लिए रेफर किया जाता है। वर्षों से क्षेत्र की करीब छह लाख की आबादी स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उम्मीद कर रही है। समय-समय पर इसका दायरा तो बढ़ा लेकिन चिकित्सा सुविधाओं का दायरा नहीं बढ़ पाया। वहीं जिम्मेदारों का दावा है कि नए भवन का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

इस वर्ष नहीं मिल पाएंगी आधुनिक भवन में सुविधाएं:
पुराने भवन में जगह एवं पर्याप्त संसाधनों के अभाव में पुराने रिहायशी भवनों में उपचार किया जा रहा है। क्षेत्र की छह लाख की आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं का जिम्मा उठा रहे इस अस्पताल का समय-समय पर दर्जा तो बढ़ा, लेकिन सुविधाओं में कोई इजाफा नहीं किया गया। नागरिक अस्पताल में ट्रामा सेंटर नहीं होने के कारण घायल को प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर के लिए किया जाता है। 27 करोड़ रुपये की लागत से अस्पताल के नए भवन का निर्माण करवाया जा रहा है, लेकिन इसके लिए इस वर्ष लोगों को इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन


जुलाई 2021 में हुआ था शिलान्यास:
क्षेत्र के लोगों की मांग पर सरकार की ओर से वर्ष 2019 में उप नागरिक अस्पताल इसका दर्जा बढ़ाकर नागरिक अस्पताल कर दिया गया था। साथ ही 50 बेड से 100 बैड का करने की घोषणा हुई थी। हालांकि 100 बेड का तो कर दिया गया, लेकिन सुविधाओं का दायरा नहीं बढ़ पाया। 10 जुलाई 2021 को नए भवन निर्माण का शिलान्यास किया गया। इस भवन में आपातकालीन वार्ड, ऑक्सीजन प्लांट, अल्ट्रासाउंड, डायलिसिस, आधुनिक लैब सहित अन्य सुविधाएं मिलनी आरंभ हो सकेंगी लेकिन लोगों को इसके लिए इंतजार करना पड़ेगा। जिम्मेदारों का दावा है कि आधुनिक सुविधाओं से लैस इस सात मंजिला भवन इसी साल बनकर तैयार हो जाएगा। भवन तैयार होने पर ट्राॅमा सेंटर व अस्पताल में सुविधाएं मिलनी आरंभ हो जाएंगी।

इन समस्याओं ने बढ़ा दी परेशानी:
पिछले तीस सालों में शहर की जनसंख्या बढ़कर करीब 50 हजार तक पहुंच गई, लेकिन स्वास्थ्य सुविधाओं में कोई विस्तार नहीं किया गया। जिले के किसी भी अस्पताल में सिटी स्कैन तक की सुविधा नहीं है। इसके कारण जिलावासियों को पड़ोसी जिला रेवाड़ी, भिवानी व गुरुग्राम सहित नजदीक लगते प्रदेशों का सहारा है। महेंद्रगढ़ अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन, सी- एआरएम मशीन, ईएनटी सर्जन तक की सुविधा नहीं है। इसके कारण तैनात चिकित्सक भी लाचार नजर आ रहे हैं।

-

- वर्जन:
जिले में सिटी स्कैन मशीन, अल्ट्रासाउंड मशीन व ईएनटी सर्जन की भी मांग भेजी हुई है। महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल के भवन का निर्माण भी अंतिम चरण में है। भवन का कार्य पूरा होने के बाद नए भवन में अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। नागरिक अस्पताल में मरीजों के लिए पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

- धर्मेंद्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें