फोटाे संख्या:71- गांव बुचौली में शहीद जयदयाल की प्रतिमा का अनावरण करते मुख्यातिथि महंत बालकना
महेंद्रगढ़। तिजारा के विधायक महंत बाबा बालकनाथ ने कहा कि शहीद हवलदार जयदयाल सिंह जैसे वीर सपूतों की प्रतिमा केवल एक मूर्ति नहीं होती, बल्कि वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत होती है। यह बात उन्होंने शुक्रवार को गांव बुचौली में आयोजित हवलदार जयदयाल की प्रतिमा का अनावरण समारोह में कही।
उन्होंने कहा कि जिस गांव से कोई शहीद हुआ हो, वहां के प्रवेश द्वार पर उसकी प्रतिमा अवश्य स्थापित होनी चाहिए। उनका सम्मान ही हमारा सम्मान है और उनका गौरव ही राष्ट्र का गौरव है।
इस मौके पर मुख्यातिथि महंत बालकनाथ ने शहीद हवलदार जयदयाल सिंह की पत्नी वीरांगना श्रवण देवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहीं, विशिष्ठ अतिथि विधायक कंवर सिंह यादव ने वीर बलिदानी हवलदार जयदयाल सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने व उनकी प्रतिमा के अनावरण किया।
विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा ऑपरेशन पवन के दौरान देश की रक्षा करते हुए उन्होंने सर्वोच्च बलिदान दिया और महेंद्रगढ़ सहित पूरे देश का नाम गौरवान्वित किया। प्रधानमंत्री ने शहीदों के सम्मान और स्मरण को नई पहचान दी है। शहीद कभी केवल शरीर से दूर होते हैं, उनका त्याग, तपस्या और बलिदान सदैव अमर रहता है।
विधायक बनने के बाद पूर्व सैनिकों की मांग पर शहीद स्मारक के निर्माण के लिए 15 लाख कार्य प्रारंभ किया गया। इस स्मारक में दक्षिणी हरियाणा के सभी शहीदों के नाम और उनकी शौर्यगाथाएं अंकित की जाएंगी।
इस मौके पर नांगल चौधरी पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह, जिला महामंत्री भाजपा अमित मिश्रा, अलका यादव सरपंच बुचोली, समाजसेवी बलवान फौजी, सैनी सभा प्रधान सुरेश सैनी सहित शहीद जयदयाल के परिजन व ग्रामीण मौजूद रहे।