फोटो 06: मोबाइल मालिकों को फोन लौटाते एसपी दीपक। स्रोत: पुलिस
- फोटो : 1
नारनौल। साइबर सेल टीम ने आमजन के खोए हुए करीब 4.50 लाख रुपये कीमत के 28 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक दीपक ने इन मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों के हवाले कर दिया। अपना फोन वापस पाकर मोबाइल मालिकों के चेहरों पर खुशी लौट आई और उन्होंने पुलिस का आभार जताया।
साइबर सेल की टीम ने मोबाइल गुमशुदगी की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की। टीम ने आधुनिक तकनीक और सीईआईआर पोर्टल की मदद से इन मोबाइलों को विभिन्न राज्यों से ट्रेस कर रिकवर किया है।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तुरंत सरकार के पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही, किसी भी अनजान व्यक्ति से बिना पक्के बिल के पुराना मोबाइल न खरीदें, क्योंकि वह चोरी का हो सकता है। साइबर फ्रॉड होने की स्थिति में तुरंत 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करवाएं।