फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: तेज रफ्तार बोलेरो ने मोपेड को मारी टक्कर, युवक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
फोटो 20 सिहमा में हादसे के बाद सड़क पर क्षतिग्रस्त बोलेरो।स्रोत:ग्रामीण
विज्ञापन
नारनौल। सिहमा बस स्टैंड के पास रविवार शाम करीब पांच बजे सड़क हादसे में मोपेड सवार युवक की मौत हो गई। नारनौल की ओर से आ रही बोलेरो ने सामने से आ रही मोपेड को टक्कर मार दी। हादसे में खासपुर निवासी संदीप (40) की मौत हो गई जबकि उसके साथ सवार मदनलाल घायल हो गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार बोलेरो में तीन युवक सवार थे। बोलेरो पहले सड़क किनारे पेड़ से टकराई और फिर मोपेड से जा भिड़ी। टक्कर के बाद मोपेड सवार दोनों युवक सड़क पर गिर गए। बोलेरो भी पलट गई। हादसे में बोलेरो सवार एक युवक घायल हुआ, जबकि दो युवक मौके से फरार हो गए।
स्थानीय लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से नागरिक अस्पताल नारनौल पहुंचाया। अस्पताल ले जाते समय संदीप ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि इसी महीने 6 अगस्त को परिवार के कार्तिक की जवाहरलाल नहर में डूबने से मौत हुई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें