नारनौल। उत्तर पश्चिम रेलवे रेवाड़ी-रींगस के बीच अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन करेगा। यह सेवा 4 से 8 सितंबर तक चार ट्रिप में चलेगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, रेवाड़ी से 4 और 7 सितंबर को रात 10.50 बजे तथा रींगस से 5 और 8 सितंबर को देर रात 2.05 बजे यह सेवा शुरू होगी। यह रेलसेवा अटेली, नारनौल समेत कई स्टेशनों पर रुकेगी।
रेलवे ने जयपुर मंडल के फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के कारण आंशिक रद्द की गई दो रेलसेवाओं के फेरे भी 5 सितंबर से बहाल किए हैं। दिल्ली-रींगस एक्सप्रेस 5 और 6 सितंबर 2026 को वरींगस-दिल्ली एक्सप्रेस 6 और 7 सितंबर को संचालित होगी। इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी।