फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हड्डी की टीबी पर किया जाएगा विशेष शोध, यूएचएस व हकेंवि के बीच एमओयू

विज्ञापन
19-हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय और पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के ब - फोटो : 1
विज्ञापन
रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (यूएचएस) ने हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) महेंद्रगढ़ के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। यूएचएस के कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल ने बताया कि इस समझौते के तहत हड्डी की टीबी पर विशेष शोध किया जाएगा।
विज्ञापन

पीजीआईएमएस में मरीजों से लिए गए सैंपल सीयूएच भेजे जाएंगे और किट के माध्यम से एक ही दिन में बीमारी की पुष्टि हो सकेगी। उन्होंने आगे बताया कि महिलाओं में एंडोमेट्रियोसिस जैसी गंभीर बीमारी की जांच के लिए ब्लड सैंपल सीयूएच महेंद्रगढ़ भेजे जाएंगे।
पीजीआई निदेशक डॉ. एसके सिंघल ने बताया कि इसके तहत संयुक्त शोध परियोजनाएं, प्रशिक्षण कार्यक्रम और संसाधन साझा किए जाएंगे। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. टंकेश्वर कुमार, कुलसचिव डॉ. रूप सिंह समेत यूएचएस और हकेंवि के कई वरिष्ठ अधिकारी व विशेषज्ञ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें