फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आरसीसी ब्लॉक डालने से 29 को रेवाड़ी-फुलेरा रेल रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। फुलेरा-रींगस रेलखंड के नारनौल स्टेशन यार्ड में आरसीसी बॉक्स डालने के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इसकी वजह से रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाड़ी रेल 29 जनवरी को रद्द रहेगी।
विज्ञापन


उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 19619 फुलेरा-रेवाड़ी ओर गाड़ी संख्या 19620 रेवाड़ी-फुलेरा रेलसेवा 29 जनवरी को रद्द रहेगी।
वहीं, गाड़ी संख्या 22949, बांद्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय रेलसेवा जो 28 जनवरी को बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी। वह अपने निर्धारित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग फुलेरा-जयपुर-अलवर-रेवाड़ी होकर संचालित होगी तथा परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई एवं अलवर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 22950 दिल्ली सराय-बांद्रा टर्मिनस रेलसेवा जो 29 जनवरी को दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा मार्ग में जयपुर मंडल पर 25 मिनट रेगुलेट रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें