फोटो 02 सोनम को पुरस्कृत करती हुई पूर्ण प्रभा व स्टाफ सदस्य। प्रवक्ता
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय के प्राणी शास्त्र विभाग की छात्रा सोनम गर्ग का सहायक प्रोफेसर पद पर सिलेक्शन हुआ है। सोनम ने जिले और महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। सोमवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन प्रो. डॉ. पवन कुमार शर्मा और जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी प्रो. डॉ. पूर्ण प्रभा ने सोनम को पारितोषिक व पाठ्य सामग्रियां प्रदान कर सम्मानित व पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर डॉ. पवन कुमार ने बताया कि बेटियां राष्ट्र का भविष्य तय करेंगी। आज बेटियां हर आयाम में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहीं हैं। प्रो. डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि प्राणी शास्त्र विभाग लगातार उपलब्धियां प्राप्त कर रहा है। हाल ही में विश्व बेटी दिवस पर दो विद्यार्थियों डॉ. प्रिया और डॉ. अमित ने इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर में सहायक प्रोफेसर पद पर जाॅइन किया है।
वहीं एमएससी प्राणी शास्त्र विभाग की छात्रा ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दो छात्राओं ने सीएसआईआर वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद द्वारा संचालित नेट जेआरएफ परीक्षा में क्रमशः 92वां और 124वां ऑल इंडिया रैंक प्राप्त किया।