फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान एकजुटता आवश्यक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नारनौल। अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा, संबंधित भारतीय मजदूर संघ की एक बैठक शनिवार को नारनौल ब्लॉक में आयोजित की गई। बैठक में ब्लॉक प्रधान संतोष, कोषाध्यक्ष हेमलता सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष भूपेश पालीवाल ने भाग लिया।
प्रदेश अध्यक्ष भूपेश पालीवाल ने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए संगठन की एकजुटता आवश्यक है। इस दौरान आगामी कार्यक्रमों एवं संगठन की भावी रूपरेखा को लेकर ब्लॉक प्रधान और कर्मचारियों से विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक प्रधान संतोष ने सभी कर्मचारियों को साथ लेकर चलने की बात कही व जल्द ही जिला अधिवेशन आयोजित करने का प्रस्ताव रखा। इस अवसर पर रवि कुमार, सुनीता कुमारी, पूनम कुमारी, मुन्नी देवी, रोशनी, मंजू रानी, श्यामलता, सुभाष चंद्र, रविंद्र, अरुण कुमार, दिनेश, सुनील, रामानंद, रूपेश, राजेश और संजीत सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें