फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 150 स्ट्रीट लाइटों से सोडियम उपकरण गायब, चेयरपर्सन की शिकायत पर जांच शुरू

विज्ञापन
फोटो 01 शहर के सिंघाना रोड पर लगी स्ट्रीट लाइट। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। शहर की स्ट्रीट लाइटों से कीमती सोडियम उपकरण चोरी होने का मामला सामने आया है। खास बात यह है कि यह आरोप खुद नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी ने लगाया है। उनकी शिकायत पर प्रशासन ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन

चेयरपर्सन की शिकायत पर जिला नगर आयुक्त ने जांच कमेटी बना दी है। कमेटी में पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) के कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता और पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) के उपमंडल अधिकारी शामिल हैं। यानी दो एक्सईएन और एक एसडीओ मामले की जांच करेंगे। रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि गड़बड़ी में कौन-कौन शामिल है।
शहर की करीब 150 स्ट्रीट लाइटों से सोडियम उपकरण गायब कर दिए गए हैं। बाजार में पुराने उपकरण की कीमत करीब साढ़े 3 हजार रुपये है, जबकि नया उपकरण करीब साढ़े 5 हजार रुपये का आता है। इस हिसाब से सरकारी संपत्ति को सवा 5 लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन

1.80 करोड़ का नया टेंडर जारी
शहर में करीब 15 हजार स्ट्रीट लाइटें हैं जिनमें से लगभग 8 हजार पिछले साल ही लगाई गई थीं। पुराने ठेकेदार के टेंडर की अवधि 2025 में ही खत्म हो गई थी, फिर भी उसे बढ़ाकर काम चलाया जा रहा था। करीब एक महीने से ठेकेदार ने रखरखाव का काम पूरी तरह बंद कर रखा है। इस कारण गली-मोहल्लों में करीब चार हजार लाइटें पहले से खराब पड़ी हैं। अब मुख्य बाजारों में चोरी के कारण करीब 150 और लाइटें बंद हो गई हैं।हालात सुधारने के लिए नगर परिषद प्रशासन ने 1.80 करोड़ रुपये का नया टेंडर जारी किया है। नई एजेंसी ने काम शुरू भी कर दिया है।
क्या होता है सोडियम उपकरण
सोडियम उपकरण यानी सोडियम वाष्प लैंप सड़कों और बाहरी इलाकों में तेज और दूर तक फैलने वाली पीली रोशनी देता है। यह रोशनी कोहरे, धुंध और बारिश में भी रास्ता दिखाती है, जिससे वाहन चालकों को आसानी होती है। यह आम बल्ब और मरकरी लैंप से कम बिजली में ज्यादा रोशनी देता है, इसकी रोशनी आंखों को चुभती नहीं और यह लंबे समय तक चलता है।
विज्ञापन

वर्जन
चेयरपर्सन की शिकायत पर जांच कमेटी बना दी गई है। रिपोर्ट आने के बाद ही दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।-रणवीर सिंह, जिला नगर आयुक्त, नारनौल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें