फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: भारत भ्रमण पर साइकिल से निकले समाज सेवी पहुंचे कॉलेज

Thu, 20 Nov 2025 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-09सामाजिक जागरूकता का संदेश लेकर पीजी कॉलेज पहुंची यात्रा के साथ विद्यार्थी व स्टाफ
विज्ञापन
नारनौल। किसान कल्याण जैसे सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से साइकिल यात्रा पर निकले सामाजिक कार्यकर्ता सुभाषचंद्र राजकीय महाविद्यालय पहुंचे। प्राचार्य डॉ. हवा सिंह ने कहा कि सुभाषचंद्र मंडी सुपरवाइजर पद से सेवानिवृत्त होकर समाज सेवा को समर्पित हो चुके हैं।
विज्ञापन

वे साइकिल यात्रा के माध्यम से विभिन्न राज्यों में लोगों को जल संरक्षण, नशे से दूर रहने और किसानों की उन्नति से जुड़े मुद्दों पर प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास युवाओं में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं और समाज में जागरूकता की नई लहर पैदा करते हैं।
विद्यार्थियों से संवाद करते हुए सुभाषचंद्र ने कहा कि जीवन में इच्छाशक्ति सबसे बड़ी पूंजी है और लक्ष्य प्राप्ति के लिए दृढ़ निश्चय आवश्यक है। उन्होंने युवाओं को अपने जीवन में अनुशासन, सेवा भावना और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के विद्यार्थियों ने सामाजिक मुद्दों पर आधारित कविताएं प्रस्तुत की। उनकी प्रस्तुतियों से प्रभावित होकर सुभाषचंद्र ने विद्यार्थियों को अपनी ओर से पुरस्कृत किया। कविता प्रतियोगिता में अनिकेत ने प्रथम, साक्षी यादव ने द्वितीय और सौरभ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर डॉ. सतपाल सुलोदिया, डॉ. धीरज कुमार, डॉ. धवनित सैनी, डॉ. ज्योति जिंदल, डॉ. प्रियंका शर्मा और डॉ. कपिल देव सहित कॉलेज के अनेक प्राध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें