फोटो संख्या:73- गांव गुढा में ग्रामीणों को नशा के प्रति जागरूक करती निरीक्षक शारदा---स्रोत- पुल
कनीना। महेंद्रगढ़ पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत लोगों को नशे के खतरों के प्रति जागरूक किया गया। गुढ़ा गांव में आयोजित जागरूकता चौपाल में निरीक्षक शारदा ने कहा कि नशा व्यक्ति की शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक स्थिति को बुरी तरह प्रभावित करता है। नशा करने वाला व्यक्ति अपराधों की ओर आकर्षित होता है। घर-परिवार में कलह बढ़ती है और आर्थिक स्थिति चरमरा जाती है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी सबसे अधिक प्रभावित होती है। अभिभावकों को अपने बच्चों से लगातार संवाद रखना चाहिए। उनकी बदलती आदतों और व्यवहार पर नजर बनाए रखनी चाहिए। पुलिस टीम ने ग्रामीणों को नशीली दवाओं, शराब और अन्य मादक पदार्थों के सेवन को जड़ से खत्म करने का संकल्प भी दिलाया। उन्होंने बताया कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत डायल 112 या नजदीकी थाना व चौकी को दें।