फोटो संख्या:83- दिल्ली में छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में राव तुलाराम चौक पर कैंडल मार्
महेंद्रगढ़। दिल्ली में छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार शाम शहर में विभिन्न सामाजिक और चिकित्सक संगठनों ने लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर कैंडल मार्च निकाला। मार्च में डॉक्टरों, व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं और शहरवासियों ने शामिल होकर छात्रों के प्रति समर्थन जताया।
कैंडल मार्च राव तुलाराम चौक से शुरू होकर परशुराम चौक तक पहुंचा। इसका आयोजन इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), नीमा, आईडीए, सिविल सोसाइटी महेंद्रगढ़ और व्यापार मंडल के संयुक्त आह्वान पर किया गया।
व्यापार मंडल प्रधान सुरेंद्र बंटी ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं देश के लिए चिंता का विषय हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ किसी भी तरह का अन्याय नहीं होना चाहिए और लोकतंत्र में सभी को शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार है।
डॉ. वीपी यादव ने छात्रों के मुद्दे पर सरकार से जवाबदेही की मांग की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के हितों की रक्षा जरूरी है। आयोजकों ने स्पष्ट किया कि यह कार्यक्रम किसी राजनीतिक दल से जुड़ा नहीं था, बल्कि सामाजिक स्तर पर छात्रों के समर्थन और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए आयोजित किया गया था।
इस मौके पर डॉ. नरेश यादव, डॉ. मदन, डॉ. प्रवीण मित्तल, बुचियावाली गोशाला प्रधान नवीन राव, विकास तिवाड़ी, सुधीर यादव, पार्षद प्रतिनिधि अश्वनी, डाॅ. वीपी यादव सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं शहरवासी उपस्थित रहे।